पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजूवाला की जूडो टीम का स्वागत करते स्कूल के स्टाफ सद
समैन। गांव गाजूवाला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूडो टीम के खिलाड़ियों ने खंडस्तरीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की टीम ने जूडो में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम की इस शानदार जीत पर विद्यालय के प्रिंसिपल ललित मनोपती व अध्यापकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने अनुशासन, मेहनत व खेल के प्रति समर्पण से यह सफलता अर्जित की है।