फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा तीन माह का खुराक भत्ता

विज्ञापन
फतेहाबाद के खेल विभाग कार्यालय का फाइल फोटो। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के खिलाड़ियों को तीन माह का खुराक भत्ता जल्द ही जारी हो जाएगा। खेल विभाग ने जिले की खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण हासिल करने वाले खिलाड़ियों को तीन माह का खुराक भत्ता जारी करने के लिए खेल विभाग के निदेशक को पत्र लिखा किया है। जल्द ही खिलाड़ियों को खुराक भत्ता जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में फतेहाबाद के खेल स्टेडियम सहित 11 खेल नर्सरियां हैं, जिसमें खिलाड़ी जाकर प्रशिक्षण लेते हैं। इन खेल नर्सरियों में विभिन्न खेलों के लिए कोच भी रखे गए हैं और इस समय जिले में 272 खिलाड़ी खेलों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। फतेहाबाद की इन खेेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, हॉकी, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, वुशु, बास्केट बॉल, कुश्ती आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले के खेल विभाग नेे इन खिलाड़ियों के लिए अगस्त सेे अक्तूबर तक के खुराक भत्ते की डिमांड की है।
जूनियर को 1500 सीनियर को मिलता है 2 हजार रुपये खुराक भत्ता
खेल विभाग द्वारा नर्सरियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खुराक भत्ता दिया जाता है। जिसमें जूनियर वर्ग को 15500 रुपये व सीनियर वर्ग को दो हजार रुपये का खुराक भत्ता दिया जाता है। यह खुराक भत्ता हर तीन-तीन माह के अंतराल में खिलाड़ियों को दिया जाता है, जो सीधा उनके खाते में आ जाता है।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत हैं 11 खेल नर्सरियां, प्रशिक्षण लेने वालेे खिलाड़ियों को मिलता है खुराक भत्ता
फतेहाबाद के गांव भोड़ियाखेड़ा स्टेडियम में एथलेटिक्स व कुश्ती की तीन नर्सरियां चल रही हैं। इसके अलावा राजीव गांधी खेल परिसर धारनिया व गांव बैजलपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हॉकी की तीन, डीपीआरसी हॉल फतेहाबाद में जिम्नास्टिक, मिनी स्टेडियम नहला में कुश्ती, टोहाना के दमकौरा स्टेडियम में वुशु, भूना के सरकारी स्कूल में फुटबाल, एमएम कॉलेज में बास्केट बॉल की एक-एक खेल नर्सरियां चल रही हैं। यहां पर प्रशिक्षण हासिल कर रहे खिलाड़ियों के लिए विभाग ने 13 लाख 72 हजार 500 रुपये का खुराक भत्ता खेल विभाग के मुुख्यालय से मांगा है।
कोट
जिला की खेल नर्सरियों में जो खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं उनको प्रतिदिन का खुराक भत्ता दिया जाता है। यह खुराक भत्ता हर तीन माह बाद खिलाड़ियों के खाते में आ जाता है। इसकी डिमांड भेजी गई है औैर जल्द ही खिलाड़ियों के खाते में खुराक भत्ता आ जाएगा।
विज्ञापन

-सतविंद्र कौर गिल, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें