फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों से बोले डीएसओ, बराला को कहकर क्लर्क की बदली करवा दो, लग जाएगा जिम

विज्ञापन
रोष प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
टोहाना। गांव समैण के स्टेडियम में लगने वाले जिम को लेकर ग्रामीणों और जिला खेल अधिकारी के बीच हुआ संवाद वायरल हो रहा है। जब ग्रामीणों ने डीएसओ से पूछा कि जिम कब तक लग जाएगी तो डीएसओ सुदेश ने कहा कि आपका गांव टोहाना हलके में पड़ता है। आपके विधायक सुभाष बराला को कहकर हमारे विभाग के एक क्लर्क की बदली वापस कार्यालय में करवा दो, आपका जिम लग जाएगा। अधिकारी की इस बात की फोन रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी को लेकर गांव के खेल स्टेडियम में भारी संख्या में खिलाड़ियों ने मिलकर रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। हालांकि खेल अधिकारी ने इस मामले को निराधार बताया है।
विज्ञापन

खिलाड़ी नरेश ने बताया कि गांव समैण ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने देश व प्रदेश का नाम विश्व में रोशन किया है। फिर भी संबंधित विभाग यहां सुविधाएं देने में आनाकानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस खेल स्टेडियम में लगभग 300 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और स्टेडियम में जिम लगना है, जिसको लेकर उन्होंने डीएसओ से बात की तो उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि विभाग के क्लर्क की बदली हो गई है, इसलिए तुम टोहाना के विधायक सुभाष बराला को कहकर क्लर्क की बदली दोबारा यहां करवा दो तो आपका जिम तुरंत लग जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि डीएसओ ने अभद्र व्यवहार भी किया, जिसको लेकर सभी खिलाड़ियों में रोष है। खिलाड़ियों ने बताया कि वे इस मामले को लेकर उनसे मिले भी हैं, लेकिन उनकी समस्या हल करने की बजाए उनके साथ ढंग से बात भी नहीं की जा रही। खिलाड़ियों ने कहा कि अगर उनका जिम स्टेडियम में नहीं लगाया और विभाग ऐसे ही अभद्र व्यवहार करता रहा तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
आरोप निराधार
इस बारे में जब डीएसओ सुदेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये सारे आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि मेरे पास फोन आया था तो मैंने यही कहा था कि स्टाफ न होने की वजह से जिम लगने में देरी हो रही है और स्टाफ होता तो वे तुरंत लगवा देते। जिम लगने की कागजी कार्रवाई व अन्य दस्तावेज बनाने होते हैं। कोई भी खिलाड़ी मेरे से नहीं मिला है और फोन पर भी सही तरीके से बात नहीं कर रहे हैं। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें