टोहाना। रतिया रोड स्थिति गोल्डन नर्सरी में सीवरेज के पानी की वजह से करीब तीन लाख रुपये कीमत के पौधे नष्ट हो गए और तीन दीवारें गिर गईं। नर्सरी संचालक ने प्रशासन से मुआवजा देने और लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
नर्सरी संचालक डिंपल ने इसकी शिकायत एसडीएम टोहाना व कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी है। डिंपल के अनुसार करीब 14 साल से वह उक्त नर्सरी को चला रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रोड पर कार्य करवाया जा रहा है। इस कारण सीवर का गंदा पानी उसकी नर्सरी में घुस गया। इस कारण नर्सरी में पौधों को नुकसान पहुंच है।
वहीं दूषित पानी से उसकी नर्सरी की तीन तरफ की दीवारें गिर गई है और कमरे में दरार आ गई। पीडि़त संचालक ने जिला प्रशासन से उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
-
-
किसी अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने बर्मा लगाकर अन्य जगह का गंदा पानी सीवर में डाल दिया जिससे यह नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई उनका विभाग तो नहीं कर सकता, लेकिन वे ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
- दीपक, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।
सीवरेज पानी में डूबे पौधे। संवाद