फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्लांट नहीं हुआ शुरू, सिलिंडरों की बढ़ी मांग

Wed, 29 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंची गैस सिलिंडर की सप्लाईसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में लगा 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट आठ दिन बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडरों की डिमांड बढ़ गई है। अस्पताल के इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू में ऑक्सीजन सिलिंडर के जरिए सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


इसके चलते अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन सिलिंडरों की सप्लाई मंगवाई पड़ रही है। बुधवार को भी ऑक्सीजन सिलिंडरों की गाड़ी अस्पताल में पहुंची। अधिकारियों की माने तो रोजाना 20 से 25 सिलिंडरों की जरूरत पड़ रही है।

बता दें कि नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई होती है, लेकिन 21 जनवरी की सुबह पांच बजे सप्लाई बंद हुई तो कर्मचारी सिलिंडर के जरिये सप्लाई शुरू करने के लिए इमरजेंसी के सामने बने कक्ष में पहुंचे थे। यहां पर कर्मचारियों को कनेक्शन जोड़ने की पाइपें गायब मिली थीं।
विज्ञापन


इस मामले में जांच को लेकर गठित की गई कमेटी ने कर्मचारियों के बयान भी लिए, लेकिन अभी तक चोरी का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि वारदात को एक नहीं बल्कि कई दिनों तक अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें