फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मजदूरी नहीं मिली तो प्लांट पर ताला लगाया

Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में फतेहाबाद बायो एनर्जी प्लांट डूल्ट के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते मजदूर एवं मिस्त्
विज्ञापन
भूना। फतेहाबाद बायो एनर्जी प्लांट डूल्ट में लोहे के शेड निर्माण करने वाले मजदूरों और मिस्त्रियों ने रविवार को मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि पांच महीने पहले किए गए काम की मजदूरी उन्हें अब तक नहीं मिली।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्लांट अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने बताया कि प्लांट के प्रबंधक मजदूरी देने के बजाय धमका रहे हैं। रविवार को जब मजदूरी मांगी गई तो उन्होंने गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इस पर मजदूर भड़क गए और गेट पर ताला लगाकर धरना दिया।

प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र सिंह, जनक राज, रविंद्र कुमार, अजय कुमार, श्रीनाथ, राजकुमार, राजीव कुमार, राजू सैनी, सोनू, जयबीर सिंह, प्रवीन कुमार, पिंटू, विनोद कुमार और मनप्रीत सिंह शामिल रहे। मजदूरों ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उन्होंने लोहे के शेड का निर्माण किया था। मजदूरी के करीब साढ़े सात लाख रुपये बनते हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। उन्हें लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, पर पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन


-पुलिस में शिकायत देकर ताला जड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों को 15 मार्च तक भुगतान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उन्होंने गेट बंद कर दिया, जो कि गलत है। इसके चलते प्लांट में कोई हादसा हो सकता था। प्लांट मालिक की सरकार से 70 करोड़ रुपये की लेनदारी है, तो क्या वे भी सरकार के खिलाफ आंदोलन करें। पुलिस ने इसे लेनदेन का मामला बताते हुए दोनों पक्षों को आपसी सहमति से हल निकालने की सलाह दी है।
विज्ञापन


- राघवेंद्र पटेल, महाप्रबंधक, फतेहाबाद बायो एनर्जी प्लांट डूल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें