फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ईदगाह कॉलोनी में योजनाकार विभाग ने गिराया अवैध निर्माण

विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिरवाते हुए टाउन कंट्री प्लानिंग ऑफिसर की टीम।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के दमकोरा रोड स्थित ईदगाह कॉलोनी में जिला योजनाकार विभाग की ओर अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया गया। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार अधिकारी गुंजन वर्मा के नेतृत्व में की गई, इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वालों व अवैध निर्माण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

गुंजन वर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया तथा जिसके बाद पीला पंजा चलाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां अवैध रूप से बनी सड़कों व अन्य निर्माण को गिराया गया है। गुंजन वर्मा ने बताया कि सरकार की तरफ सख्त हिदायत दी गई है कि गलत कॉलोनी में प्लॉट न ले। ऐसे प्लॉट को खरीदने से पहले जांच जरूर कर ले ताकि आपको नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि जैसे ही विभाग के पास सूचना आती है कि गलत कार्य हो रहा तो भी उनकी टीम कार्रवाई करती है। वर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विभाग की साइट पर मान्यता प्राप्त कॉलोनी की जांच कर ली जानी चाहिए तथा अवैध कॉलोनी वालों की सूचना विभाग के पास दे ताकि कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से बनी सड़कें व कुछ अन्य निर्माण को गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें