फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव धारसूल में दो राजकीय स्कूलों के बाहर लगे गंदगी के ढेर

Tue, 09 Sep 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव धारसूल में स्कूल के आगे गंदगी फैली होने के चलते प्रदर्शन करते हुए छात्र संवाद
विज्ञापन
कुलां। गांव धारसूल कलां और धारसूल खुर्द की संयुक्त फिरनी पर स्थित दोनों गांवों के राजकीय विद्यालयों के आसपास पशु बांधने और कूड़ा फेंकने के कारण कचरे के बड़े- बड़े ढेर लग गए हैं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इसी परेशानी के चलते मंगलवार को दोनों स्कूलों के बाहर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि गांव के कुछ ग्रामीण यहां घरों का कूड़ा, पशुओं का गोबर व अन्य गंदगी फेंकते हैं, जो बारिश के दिनों में पानी के साथ स्कूल के अंदर तक पहुंच जाते हैं। यह समस्या काफी पुरानी है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
दोनों स्कूल के शिक्षकों ने कई बार इस समस्या के बारे में ग्राम पंचायत के सरपंच को अवगत कराया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि दोनों स्कूलों के आसपास सफाई व्यवस्था ठीक करवाए जाए और पौधे लगाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाए, ताकि गंदगी का माहौल खत्म हो सके।
विज्ञापन

वहीं विद्यार्थियों ने बताया कि दोनों विद्यालयों के सामने लगे कूड़े के ढेर से गुजरना मुश्किल हो गया है और उन्हें रोजाना गंदगी युक्त रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जो उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर असर डाल रहा है। प्रशासन और पंचायत से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए। दोनों गांवों की संयुक्त फिरनी पर पश्चिम दिशा में गांव धारसूल का राजकीय प्राथमिक स्कूल व उसके सामने धारसूल खुर्द गांव का राजकीय मिडिल कन्या विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें