फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मौत के चंगुल में फंसा कबूतर, बचाने को बुला ली क्रेन

Sun, 11 Feb 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिजली की तारों में फंसे कबूतर को क्रेन की सहायता से निकालते कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जाको राखे साईंया, मार सके न कोई। यह कहावत शहर फतेहाबाद में उस समय चरितार्थ हुई जब बिजली की हाई वोल्टेज तारों में फंसे कबूतर को बचाने के लिए प्रमुख समाजसेवी संस्था जिंदगी पदाधिकारियों ने बिजली निगम की क्रेन बुला ली। बिजली निगम के कर्मियों ने भी दरियादिली दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर तारों में फंसे कबूतर की जान बचाई।
विज्ञापन

जिंदगी संस्था पदाधिकारी विकास गावड़ी, सहयोगी एडवोकेट प्रशांत शर्मा, हरदीप सिंह, अनिल कंबोज व अन्य पदाधिकारियों के साथ अपने हुडा सेक्टर स्थित प्रतिष्ठान के बाहर बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर प्रतिष्ठान के सामने बिजली के खंभे पर पड़ी। उन्होंने देखा हाई वोल्टेज तारों के बीच में एक कबूतर लटका हुआ है और जान बचाने के लिए छटपटा रहा है। कबूतर को मौत के चंगुल के बचाने की मंशा से एडवोकेट प्रशांत शर्मा ने तुरंत बिजली बोर्ड के शिकायत नंबर पर फोन करके क्रेन सहित कर्मचारी भेजने की गुजारिश की। इसके कुछ देर बाद ही बिजली निगम के कर्मचारी क्रेन लेकर हुडा सेक्टर पहुंच गए। यहां क्रेन की सहायता से बिजली की तारों में फंसे कबूतर को निकाल कर उसे उड़ने के लिए आजाद कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें