फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में पेट्रोल डलवा तानी पिस्तौल, कारिंदे से दो हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रोड स्थित धर्मचंद संतलाल पेट्रोल पंप से लूट का मामला सामने आया है। गाड़ी में पेट्रोल पंप पर एक युवक ने कारिंदे से पेट्रोल डलवाया और उसी से पिस्तौल दिखाकर दो हजार रुपये भी छीनकर ले गया। शहर थाने की पुलिस टीम ने इस मामले में वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के गांव अड़कवास निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तैनात कारिंदे ने बताया कि बुधवार रात को 10 बजकर 46 मिनट पर एक हरे रंग की क्वालिस गाड़ी आई जिसमें बैठे चालक ने अपना मुंह ढंका हुआ था। चालक ने कारिंदे कर्मबीर से कहा कि गाड़ी का टैंक फुल कर दे जिसके बाद कारिंदे कर्मवीर ने 2600 रुपये का तेल डाल दिया। जब वह गाड़ी चालक से रुपये लेने गया था उसने पिस्तौल निकालकर तान दी और कारिंदे की जेब में रखे हुए दो हजार नकदी व मोबाइल भी छीन कर ले गया। घटना की सूचना कारिंदे कर्मबीर ने पुलिस तथा पंप मालिक अमृतलाल जैन को दी। शहर थाना पुलिस की टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्रा व सीआईए टीम एसआई साधु राम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के गांव अड़कवास निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई। वीरवार दोपहर तक पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि उक्त पेट्रोल पंप कारिंदे से बिना रुपये दिए गाड़ी में तेल डलवानेे व पिस्तौल के बल पर नकदी ओर मोबाइल छीन कर ले जाने की शिकायत मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें