फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेड़ पर फंदे से लटका व्यक्ति, 8 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 25 Dec 2024 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। गांव बलियाला में लहरिया निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार ने पेड़ से फंदा लगा खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गांव लहरिया के ही रहने वाले 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के भाई राजबीर ने बताया कि वे गांव लहरिया के रहने वाले हैं। करीब दो महीने पहले गांव के ही मोनू, जयविंद्र, संदीप, रामनिवास, यादविंदर, राजेश, विजय प्रताप व मांगेराम ने सदर थाना में उसके भाई सुशील के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसको लेकर वे बार बार पंचायती राजीनामे के लिए बातचीत करना चाहते थे, लेकिन ये सभी नहीं मान रहे थे।
सुशील ने उनको कहा था कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है लेकिन सभी ने कहा कि हमें तेरी परेशानी से कोई मतलब नहीं है। इसलिए सभी आरोपियों से तंग आकर उसके बड़े भाई ने आत्महत्या कर ली। उसने कहा कि उसका भाई सुशील सुबह करीब दस बजे ताऊ के लड़के प्रमोद व ताऊ बलवंत के साथ गाड़ी में टोहाना आने की बात कहकर आया था।
विज्ञापन

मगर गांव इंदाछोई में सुशील ने कहा कि मैं मोटरसाइकिल पर आता हूं, तुम जाओ। तभी साढ़े 11 बजे उसके ताऊ के लड़के बिजेंद्र के पास शमशेर का फोन आया कि क्या सुशील तुम्हारे पास है, उसने मेरे पास एक वायस मैसेज भेजा है, जिसमें वह बलियाला हेड की तरफ जाने की कह रहा है। इस पर प्रमोद व बिजेंद्र बलियाला हेड पहुंचे। वहां बलियाला हेड पर बाइक मिली। जब आसपास में देखा तो सुशील का शव पेड़ से लटक रहा था।
मृतक एक लड़की और एक लड़के का पिता था। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर मोनू सहित गांव लहरिया के 8 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें