फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीएम के ऑनलाइन कार्यक्रम देखने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों में आएंगे लोग

Wed, 15 Jul 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री के 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित कार्यक्रम में ग्रीन एनर्जी की झलक जिला मुख्यालय में भी दिखेगी। जिला मुख्यालय स्तर पर होने वाले लाइव प्रसारण में शामिल होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण, भाजपा नेता पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न कर इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। भाजपा संगठन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि स्वच्छ परिवहन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचे।
प्रशासन की ओर से डीपीआरसी हॉल में प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य आमंत्रित लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जींद न जाकर फतेहाबाद में कार्यक्रम देखेंगे भाजपा नेता
इस बार भाजपा संगठन से जुड़े लोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखने के लिए जींद नहीं जाएंगे। जींद कार्यक्रम में अगर जिले से लोग जाएंगे तो पेट्रोल-डीजल की काफी खपत होगी। प्रधानमंत्री जींद में एक ऐसी ट्रेन की शुरुआत करने जा रहे है जो प्रदूषण नहीं करेगी इसलिए वहां पर जाने वाले सभी पेट्रोल-डीजल के वाहनों पर रोक है इसलिए वे भी प्रयास कर रहे है कि अगर कोई जींद जाना चाहता है तो वह पेट्रोल-डीजल के वाहनों को छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहन के जरिये जा सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रैली का आयोजन
संगठन व प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के संदेश देने के लिए पंचायत भवन से डीपीआरसी हॉल तक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक इलेक्ट्रिक बस के साथ छोटे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ पंचायत भवन से चलकर डीपीआरसी हॉल तक पहुंचेगे।

जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं इस कार्यक्रम का डीपीआरसी हॉल में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोग इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करेंगे। गांवों से लोगों को लाने के लिए इलेक्ट्रिक बस की व्यवस्था का प्रयास है। करीब डेढ़ हजार लोग सीधा प्रसारण यहां से देखेंगे।
विज्ञापन

- प्रवीण जोड़ा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें