फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गली निर्माण का लोगों ने काम रुकवाया

Mon, 02 Jun 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गली निर्माण के लिए आई ईंटों को दिखाते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। वार्ड-26 में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के बाद गली निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाकर लोगों ने सोमवार को काम रुकवा दिया। राजू, राजकुमार, कैलाश, रानी, सुमित, दयानंद का कहना है कि गली बनाने में इस्तेमाल की जा रहीं ईंटें, रेत और सीमेंट की गुणवत्ता बेहद खराब है। जब तक मानकों के हिसाब से गली का निर्माण नहीं किया जाता काम शुरू नहीं होने देंगे। इसकी सूचना मिलने पर नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को गली निर्माण में बेहतर सामग्री लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तीन घरों को पहुंचा नुकसान

स्थानीय लोगों ने बताया कि गली तोड़ने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के कारण सीवरेज लाइन टूट गई, जिससे तीन घरों की नींव और दीवारों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने ठेकेदार से इस बारे में बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि नुकसान की भरपाई ठेकेदार या नगर परिषद करे।

गली निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो ईंटें आई हैं, वे घटिया गुणवत्ता की हैं। वहीं गली का लेवल भी सही नहीं किया है।- राधेश्याम, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन


-

गली तोड़ते समय सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिस कारण मेरे मकान की नींव को नुकसान पहुंचा। मुझे इसका मुआवजा मिलना चाहिए। - कैलाश, स्थानीय निवासी

-

ठेकेदार ने गली निर्माण के दौरान पुराने मलबे को भी नहीं उठाया। उसी के ऊपर गली का निर्माण शुरू कर दिया गया। विरोध किया तो गली का निर्माण रोका है। - राजकुमार, स्थानीय निवासी।

-

सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया, ठेकेदार को नोटिस दिया है। साथ ही अच्छी ईंटें लगाने के निर्देश दिए हैं। - नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद।

गली निर्माण के लिए आई ईंटों को दिखाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें