फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार रोड क्षेत्र के लोगों को मिलेगी अब बिजली कटों से राहत

विज्ञापन
फतेहाबाद का 33 केवी सब स्टेशन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। लगातार बिजली के कटों व लाइन फाॅल्ट से परेशान फतेहाबाद के हिसार रोड के लोगों को अब राहत मिलेगी। बिजली निगम ने हिसार रोड के आधे हिस्से को हुडा सेक्टर में 33 केवी सब स्टेशन से जोड़ दिया है। यहां पर बकायदा 11 केवी का नया फीडर बनाकर तार आदि लगा दिए गए हैं। ज्ञात रहे कि हिसार रोड पर बिजली का अधिक लोड होने के कारण लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

फतेहाबाद के हिसार रोड पर बिजली का लोड अधिक रहता है। खासतौर पर गर्मियों के दिनों में तो यहां पर बिजली लाइन में काफी फॉल्ट आते हैं और लोगों को दिन व रात दोनों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों बिजली के लंबे कट सबसे अधिक इसी क्षेत्र में लगे हैं। अधिक लोड होने के चलते अब बिजली निगम ने हिसार रोड क्षेत्र को हुडा सेक्टर के 33 केवी सब स्टेशन से जोड़ दिया है। यहां पर हिसार रोड के आधे क्षेत्र को जोड़ा गया है, ताकि बिजली की कोई कमी न आए।



बनाया 11 केवी का फीडर
हिसार रोड पर नेशनल हाइवे क्षेत्र, लाजपत नगर, अशोक नगर, भूना रोड, ऑटो मार्केट, सुंदर नगर, योग नगर, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, खेमा खाती रोड व नई सब्जी मंडी क्षेत्र आता है। यहां पर बिजली का लोड अधिक होने के चलते ही बिजली निगम ने अब इस क्षेत्र को आधे हिस्से में बांट दिया है। यहां पर नए तार लगाकर 11 केवी का अलग से फीडर बनाया गया है, ताकि इस क्षेत्र में बिजली को लेकर किसी को कोई परेशानी न हो। इस फीडर के बनने के बाद अब हिसार रोड पर बिजली कटों की समस्या भी काफी कम हो गई है। इससे पहले लाइन लॉस व जंपर गिरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

कोट

हिसार रोड पर अधिक लोड होने के कारण यहां पर बिजली जाने की समस्या अधिक थी। जिसको लेकर अब हिसार रोड के आधे हिस्से को हुडा सेक्टर के 33 केवी सब स्टेशन से जोड़कर यहां पर 11 केवी का अलग से फीडर बना दिया गया है। अब बिजली कटों की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन


-मानिक, एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें