फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फाटक बंद था फिर भी नहीं माने लोग, रेलवे ने पांच के काटे चालान

Sun, 19 Jul 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रेलवे फाटक बंद होने के बाद क्रॉस न करने बारे जागरूक करते हुए रेलवे अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद पोल के नीचे से बाइक और पैदल निकलने वाले पांच लोगों पर रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई की है। इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र के फाटक नंबर 160 पर आरपीएफ जाखल की टीम ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के चालान काटे और 2500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर असलम अली ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि फाटक बंद होने के बाद भी लोग जल्दबाजी में पोल के नीचे से निकल जाते हैं। इससे फाटक की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है और सिग्नल कनेक्शन में तकनीकी समस्या आने का खतरा रहता है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि कई राहगीर बाइक लेकर या पैदल ही बंद फाटक पार करने का प्रयास करते हैं। शनिवार को चलाए गए अभियान में पांच लोगों के चालान किए गए। इनमें चार चालान रेल अधिनियम 1989 की धारा 159 और एक चालान धारा 147 के तहत किया गया। इसके अलावा प्लेटफार्म पर बाइक ले जाने वाले व्यक्ति पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आरपीएफ अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकलता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोबारा नियम तोड़ने पर मामला रेलवे अधिनियम के तहत दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके साथ वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
-
जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, दोबारा गलती पर कोर्ट तक पहुंचेगा मामला
सब इंस्पेक्टर असलम अली ने कहा कि रेलवे फाटक सुरक्षा के लिए बंद किया जाता है। कुछ मिनट बचाने की कोशिश बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि फाटक बंद होने पर धैर्य रखें और किसी भी हालत में पोल के नीचे से निकलकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना भी है। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें