फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की हरित पट्टी पर लोग कर रहे कब्जा, नगर परिषद के अफसर बेखबर

Thu, 06 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बत्रा धर्मशाला के सामने दीवार तोड़कर ग्रीन बेल्ट को बनाया पार्किंग
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर बने ग्रीन बेल्ट पर नागरिक कब्जा कर रहे हैं। इसको रोकने के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं। इससे शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगने के साथ पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है। शहर के सिरसा रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट में चाय के खोखे खुल चुके हैं, मॉडल टाउन में बने कुछ निजी शिक्षण संस्थान व कैफे संचालक ग्रीन बेल्ट में वाहन खड़े करवा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में हरियाली बनाए रखने के लिए ग्रीन बेल्ट बनाई जाती है। इसकी संभाल का जिम्मा नगर परिषद के पास है। मगर फतेहाबाद नगर परिषद प्रशासन ग्रीन बेल्ट की हरियाली की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सिरसा रोड पर पुराने बस स्टैंड के पास बनी ग्रीन बेल्ट पर हरियाली के नाम पर कब्जे व पार्किंग बनी हुई है। ग्रीन बेल्ट की दीवारों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का मार्बल लगाने के बावजूद सुंदरीकरण नहीं हो पाया है। मॉडल टाउन में पपीहा पार्क, बत्रा धर्मशाला, शिवालय मार्केट के सामने व हिसार-सिरसा रोड पर ग्रीन बेल्ट का क्षेत्र है, इसके सुंदरीकरण का जिम्मा नगर परिषद के पास है। मगर अंदर हरियाली और सुंदरता के लिए कुछ नहीं किया गया है।

-

ग्रीन बेल्ट में चाय की दुकानें बन चुकी



शहर में पहले लोग ग्रीन बेल्ट के बाहर कब्जा करते थे, लेकिन अब तो ग्रीन बेल्ट के अंदर ही दुकानें खुल रही हैं। शिवालय मार्केट के सामने बनी ग्रीन बेल्ट में चाय की दुकानें बन चुकी हैं। वहीं वहां पर सब्जी बेचने वाले रेहड़ी संचालक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के बजाय हरित पट्टी में खड़ा कर रहे हैं। साथ ही बत्रा धर्मशाला के सामने वाली ग्रीन बेल्ट में कैफे संचालक व निजी शिक्षण संस्थान चलाने वाले संचालकों ने ग्रीन बेल्ट में वाहन खड़ा करवाने शुरू कर दिए हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके पास आ सके और सड़क पर वाहनों के कारण जाम न लगे। लोग अपने वाहनों को खड़ा करने के लिए ग्रीन बेल्ट की दीवारों को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


-



शहर की सभी ग्रीन बेल्ट संस्थाओं को दी हुई है गोद

फतेहाबाद नगर परिषद के पास कर्मचारियों की कमी है, इस कारण शहर के पार्क व ग्रीन बेल्ट के रखरखाव के लिए इनको सामाजिक संस्थाओं को गोद दिए हुए है। ताकि सामाजिक संस्था के द्वारा इनका रखरखाव किया जा सके। शहर के सिरसा रोड पर बत्रा धर्मशाला के सामने व शिवालय मार्केट के सामने वाली ग्रीन बेल्ट को गोद दिया जा चुका है। सामाजिक संस्थाओं की ओर से साफ-सफाई तो की जा रही है। लेकिन कब्जा कर रहे लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई करवाने को लेकर अधिकारियों के पास नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन




आपके माध्यम से ग्रीन बेल्ट पर पार्किंग बनाकर कब्जा करने का मामला संज्ञान में आया है। उच्च अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

- राहुल कुमार, एसआई, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें