फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और समाज कल्याण विभाग के बीच फंसे 7155 पेंशनधारक

Mon, 01 Feb 2016 12:08 AM IST
मुकेश खुराना/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन लाभ पात्रों को बैंक खातों से जोड़ने की योजना एक साल बाद भी सिरे नहीं चढ़ी है। जिले के सात प्रतिशत पेंशनधारक कभी बैंकों के चक्कर काट रहे हैं तो समाज कल्याण विभाग में जाने के लिए सीढ़ियां नाप रहे हैं। 7155 पेंशनधारक ऐसे हैं, जिन्हें पिछले सात माह से पेंशन नहीं मिली है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब तक खाते अपलोड नहीं होते, तब तक पेंशन का लाभ नहीं मिल सकता। ऐसे में पेंशनधारक बैंक और विभाग के बीच में फंस रहे हैं।
विज्ञापन


लाभपात्रों को बैंक के माध्यम से पेंशन देने के लिए सरकार की तरफ से फरवरी 2015 में आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद जून माह से अपलोड हुए खातों में पेंशन आनी शुरू हो गई थी। इसी बीच 7155 पेंशन धारक ऐसे हैं, जिनके खाते अपलोड नहीं हुए हैं। जिले में कुल एक लाख 11 हजार 19 पेंशनधारक हैं, जिनमें से 1 लाख 3 हजार 864 धारकों के खाते अपलोड हुए हैं।

इसमें रतिया के सबसे कम खाते अपलोड हुए हैं, जबकि शहरों में सबसे ज्यादा खाते अपलोड हुए हैं। खाते अपलोड न होने का बड़ा कारण ये है कि लाभपात्र का नाम समाज कल्याण विभाग में कुछ है और उसका असली कागजों में नाम कुछ और है। सरकार की ओर से जिला समाज कल्याण विभाग को नाम ठीक करने के अधिकार दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद सात हजार पेंशनधारकों के खाते अटके हुए हैं।
विज्ञापन


इस माह से 200 रुपये बढ़कर मिलेगी पेंशन
प्रदेश सरकार की घोषणा के मुताबिक, प्रत्येक साल पेंशन 200 रुपये बढ़ाकर दी जाएगी। पिछले साल पेंशन एक हजार से बढ़ाकर 12 सौ रुपये की गई थी। इस साल फिर दो सौ रुपये पेंशन बढ़ा दी गई है। फरवरी माह में जनवरी माह से बढ़ी हुई पेंशन दी जाएगी। हालांकि, 7155 पेंशनधारक इस बढ़ी हुई पेंशन से इस बार वंचित रह जाएंगे।

ब्लॉक     पेंशन धारक        खाते          अपलोड प्रतिशत
भट्टू          11158       10789           96.69
भूना        12822        12149          94.75
फतेहाबाद   23148         21648         93.52
जाखल      7628           7205         94.45
रतिया        20195        17956        88.91
टोहाना      16600         14959         90.11
शहरी        19468         19158       98.41

आधार कार्ड व बीपीएल कार्ड भी लिंक करवाने के आदेश
पेंशन धारकों को अब अपना आधार कार्ड भी पेंशन खाते से लिंक करवाना होगा। समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय ने अधिकारियों को पेंशन धारकों के आधार कार्ड लिंक करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं उन्हें अपने राशन कार्ड की कॉपी विभाग में जमा करवानी होगी। विभाग के अनुसार अभी तक 72143 पेंशनधारकों के आधार कार्ड लिंक हुए हैं। प्रदेश में फतेहाबाद जिले का 6वां स्थान है।

जिन पात्रों के खाते अपलोड हो गए हैं, उन्हें जनवरी माह की पेंशन, फरवरी में 1400 रुपये के हिसाब से खाते में दी जाएगी। वहीं, जिनके खाते अपलोड नहीं हुए हैं, उन्हें अभी पेंशन नहीं मिलेगी। साथ ही आधार कार्ड व बीपीएल कार्ड भी लिंक कराने होंगे। जिनके पेंशन खातों में कमी है उसे ठीक किया जा रहा है। इस संबध में बैंक अधिकारियों को जल्द से जल्द खाते अपलोड करने को कहा गया है। -इंद्रा यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी

बुजुर्गों को चढ़नी पड़ रहीं सीढ़ियां
लघु सचिवालय के खंड दो में लिफ्ट न होने के कारण बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग में जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खंड दो में जिला समाज कल्याण विभाग दूसरी मंजिल पर है जिस कारण बुजुर्गों को वहां पर जाने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें