फतेहाबाद। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारीगण। प
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लंबित आवेदनों का सितंबर के प्रथम सप्ताह तक निपटारा करना होगा। शुक्रवार को लघु सचिवालय में हुई बैठक में प्रोजेक्ट निदेशक कृतिश ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिए।
13 सितंबर को योजना 2.0 के तहत दूसरे राउंड का मेला आयोजित होगा। बैठक में योजना के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। प्रोजेक्ट निदेशक ने अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को बिना देरी योजना का लाभ मिलना चाहिए। एलडीएम लहरीमल को बैंक स्तर पर लंबित मामलों का जल्द समाधान कराने को कहा गया। विभिन्न बैंकों के साथ समन्वय कर ऋण मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश भी दिए गए।
कृतिश ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह तक सभी लंबित आवेदन निपटाए जाएं। इससे आगामी मेले में अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
बैठक में डीडीपीओ अनूप सिंह, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, एलडीएम लहरीमल, जिला रोजगार अधिकारी राजेश कुमार और पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।