फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दस दिन बाद आज काम पर लौटेंगे पटवारी, क्रॉप सर्वे से मिली राहत

Mon, 31 Aug 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री से संबं​धित काम के लिए खड़े लोग। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। दस दिनों से काम से दूर चल रहे जिले के पटवारी अब वापस काम पर लौटेंगे। सरकार की ओर से उनकी प्रमुख मांगों पर समाधान का भरोसा मिलने के बाद पटवारियों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला लिया है। सबसे बड़ी राहत यह है कि अब पटवारियों को क्रॉप सर्वे का काम नहीं करना होगा।
विज्ञापन

इससे उन पर अतिरिक्त कार्यभार कम होगा और वे अपने मूल राजस्व कार्यों पर ध्यान दे सकेंगे। इंतकाल पोर्टल पर आ रही तकनीकी और कामकाज संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए इंतकाल के पोर्टल पर ऑपरेटर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
ऑपरेटर की मदद मिलने से पोर्टल पर इंतकाल दर्ज करने सहित अन्य ऑनलाइन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इससे लंबित मामलों का निपटारा भी जल्द हो सकेगा।

-

दस दिन से प्रभावित थे राजस्व कार्य

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की ओर से चल रहे धरने के चलते पिछले दस दिनों से जिले में राजस्व विभाग से जुड़े कई काम प्रभावित चल रहे थे। जमीन की रजिस्ट्री के बाद इंतकाल दर्ज करवाने, जमाबंदी और अन्य राजस्व सेवाओं से जुड़े काम अटके हुए थे। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से वे काम पर लौटेंगे, जिससे लंबित राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
सोमवार को जिले में हुई 93 रजिस्ट्रियां
पटवारियाें के चल रहे धरने के कारण रजिस्ट्री का काम भी नहीं हो रहा था। सोमवार को जिला मुख्यालय के ई-दिशा केंद्र में तहसीलदार, डीआरओ व एसडीएम की ओर से कुल 23 रजिस्ट्रियां हुई है। जिले में सोमवार को कुल 103 रजिस्ट्री के टोकन काटे गए थे। जिसमें कुल 93 रजिस्ट्रियां हुई है।
विज्ञापन

-
सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। मंगलवार से जिले के सभी पटवारी काम पर लौटेंगे। सरकार की तरफ से क्रॉप सर्वे को लेकर छूट दी गई है।
-सुरेश कुमार, जिला प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें