फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटवारी फिर रहे हड़ताल पर, राजस्व संबंधी कामकाज 26 दिनों से अटके

Mon, 29 Jan 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रेड पे की वेतन विसंगतियों व अन्य मांगाें को लेकर पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल फतेहाबाद में सोमवार को भी जारी रही। पटवारी एसोसिएशन के शीर्ष नेताओं की सरकार से वार्ता विफल होने के बाद पटवारियों व कानूनगो ने अब अपनी हड़ताल को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है, जिससे राजस्व संबंधी काम, जिनमें पटवारियों व कानूनगो का हस्तक्षेप है, वह पूरी तरह से रुक गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को राजस्व कार्यालय से संबंधित काम रजिस्ट्री, फर्द, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के लिए गांवों से लोग लघु सचिवालय में तो पहुंचे, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के कारण उनको फिर से मायूसी ही हाथ लगी। सबसे अधिक परेशानी जमीन पर बैंक से लोन लेने वाले किसानाें को हो रही है। उनकी जमीन की रजिस्ट्री बैंकों के नाम नहीं हो पा रही है और वह भटकते दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रतिदिन सरकार को पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के कारण 1 करोड़ के राजस्व का नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार मांगों की ओर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि उनकी कोई बड़ी मांग नहीं है। जिले में 160 पटवारियों और कानूनगो के 27 पद पर हैं, जिसमें से पटवारियों के 100 पद खाली हैं, जिसकी वजह से उनका काम बढ़ गया है लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। कानूनगो के 6 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की दिल्ली में द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के साथ हुई 4 जनवरी 2023 की बैठक में राजस्व पटवारी का वेतनमान 25500 से बढ़ाकर 32100 रुपये करने पर सहमति हुई थी। इसके बाद 32100 करने की अधिसूचना जारी हो चुकी है, परंतु इसी पत्र को दिनांक 9 फरवरी 2023 को एक टिप्पणी लगाकर छोड़ दिया गया और वेतनमान नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


31 तक रहेगी हड़ताल
प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को द रेवेन्यू पटवार व कानूनगो एसोसिएशन के शीर्ष नेताओं की सरकार के साथ वार्ता हुई है, लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ी है। इसलिए अब 31 जनवरी तक हड़ताल को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें