फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एचआईवी और नशे से ग्रस्त मरीजों की दो दिन न होगी जांच न मिलेगी दवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी कार्यक्रम के तहत तैनात कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर एक और दो अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एचआईवी संक्रमित मरीजों, नशे से ग्रस्त मरीजों की जांच होगी और न ही दवाई मिलेगी। इसके अलावा ब्लड बैंक पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

ओएसटी में फिलहाल करीब 250 मरीजों को डॉक्टर की निगरानी में रोजाना दवाई दी जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीजों की एचआईवी जांच होती है। कर्मचारियों की हड़ताल से ब्लड बैंक में काम प्रभावित होगा। यहां पर सोसायटी के तहत लैब तकनीशियन और काउंसलर तैनात है। स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती, ऑपरेशन केस व कई अन्य मामलों में एचआईवी जांच जरूरी है। इसको लेकर अस्पतालों में केंद्र बनाए गए है। एचआईवी जांच और उपचार को लेकर रतिया, टोहाना, भूना में दो-दो कर्मचारी व फतेहाबाद में चार कर्मचारी तैनात है।
ये हैं कर्मचारियों की मांगें
हरियाणा राज्य एड्स कर्मचारी संगठन के सदस्य रमेश ढाका का कहना है कि उनकी मांग है कि एनएचएम की तर्ज पर सर्विस कानून का लाभ दिया जाए। अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य हिस्सा देने, पुरानी पड़ी फाइलों की शर्तें लागू करने आदि मांगों को लेकर पहले विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते दो दिन की हड़ताल की जा रही है और फिर 5 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें