फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में खांसी-जुकाम के मरीज बढ़े, 150 तक पहुंची ओपीडी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ की ओपीडी में लगी भीड़।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। मरीज जुकाम-खांसी और बुखार के उपचार को लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सोमवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मरीजों की ओपीडी करीब 150 तक रही। हालांकि इन मरीजों में एच3एन2 को लेकर गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं, इसके चलते सोमवार को जिले में कोई सैंपल नहीं लिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों में एन3एन2 के सैंपल लिए गए थे, इसमें तीन सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार था जो कि सोमवार को आ गई है। तीनों सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 6 सैंपल लिए जा चुके हैं। हालांकि अभी तक जिले के मरीज में एच3एन2 की पुष्टि हुई है जिसका हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

डॉक्टर बोले, मौसम में बदलाव, खानपान पर ध्यान रखें
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते फ्लू के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। फ्लू दो से तीन दिन तक रहता है। इन दिनों सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खाना ढंककर रखें और गर्म करके ही खाएं। खाना हो सके तो फ्रेश ही खाएं। फास्ट-फूड से दूर रहे। शरीर को पूरी तरह से ढंककर रखें।
विज्ञापन

कोट
एच3एन2 के तीन सैंपलों की रिपोर्ट सोमवार को आई है। तीनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग गंभीर लक्षण वाले मरीजों के सैंपल लेकर लैब में भेज रहा है। लोगों से भी अपील है अगर गंभीर लक्षण है तो लापरवाही न बरतें और समय रहते जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें