फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन बंद होने से मरीज हो रहे परेशान

Sun, 03 May 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन ​थियेटर बंद होने से बाहर रखा बेड संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में पिछले 75 दिनों से ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बंद होने के कारण सामान्य ऑपरेशनों में मरीज को रोजाना तारीख पर तारीख मिल रही है। मोतियाबिंद के करीब 120 ऑपरेशन टल चुके हैं जबकि लगभग 220 गर्भवती महिलाओं के डिलीवरी केस अग्रोहा रेफर करने पड़े हैं। हालात ये है कि अग्रोहा न जाने वालीं गर्भवती निजी अस्पताल में डिलीवरी करवा रही हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में जनवरी माह में ऑपरेशन थियेटर मरम्मत कार्य के चलते बंद किया गया लेकिन आयुष्मान के तहत ऑपरेशन को लेकर इसे शुरू कर दिया गया था। इसके बाद इसे 14 फरवरी से पूरी तरह से बंद कर दिया गया। दावा किया गया था कि 30 दिनों काम पूरा हो जाएगा लेकिन लोक निर्माण विभाग के बजट तो कभी लेबर के अभाव में काम अटका रहा। हालात यह है कि अभी तक थियेटर पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है।

अस्पताल प्रशासन ऑपरेशन थियेटर शुरू होने का इंतजार कर रहा है लेकिन लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी मरीजों पर भारी पड़ रही है। अब ओटी में एसी लगाने का काम चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अभी 10 दिन का समय और लग सकता है। वजह ये है कि संक्रमण रोकने के लिए अभी सैंपल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-

डिलीवरी केस किए जा रहे हैं अग्रोहा रेफर

नागरिक अस्पताल में आने वाले डिलीवरी केस में सिजेरियन को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है। रोजाना से दो से तीन केस रेफर हो रहे हैं। फतेहाबाद निवासी रामकिशन ने बताया कि वह अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए लेकिन सिजेरियन केस कहकर अग्रोहा रेफर कर दिया गया। उन्हें मजबूरन पत्नी को निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा। जहां पर उनके 35 हजार रुपये खर्च हो गए।

-

गांवों से आंख के ऑपरेशन के लिए पहुंच रहे बुजुर्ग

गांव शक्करमंदारी निवासी मंजू का कहना है कि डेढ़ माह से ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। पिछले माह आंखों की जांच करवाई तो मोतियाबिंद बताया गया लेकिन रोजाना ये ही कहा जा रहा है कि ओटी बंद है। ओटी के शुरू होने के बाद ऑपरेशन करवा पाएंगे। ढाका ढाणी निवासी मनोज ढाका का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्तेदार का आंखों का ऑपरेशन करवाना था लेकिन ओटी बंद होने के चलते नहीं करवा पा रहे हैं।





ऑपरेशन थियेटर में फिलहाल एससी लगाने का काम चल रहा है। संक्रमण मुक्त होने के बाद ही ऑपरेशन शुरू हो पाएंगे। सैंपल जांच के लिए काम पूरा होने के बाद भेजा जाएगा। उम्मीद है अगले 10 दिनों में ओटी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें