जाखल। धुंध व कोहरे के चलते पिछले कई दिनों से रद्द फिरोजपुर-छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार से फिर से शुरू होगी। इस ट्रेन के पुनः शुरू होने से रेलयात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को 30 जनवरी से रद्द किया हुआ था, जिसके चलते यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस ट्रेन को पुनः शुरू करने की मांग लोग लगातार रेलवे विभाग से कर रहे थे। पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना आवागमन करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन जाखल स्टेशन से सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली की ओर रवाना होती है। संवाद