फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा साबित हुआ रफ्तार का जुनून

Wed, 24 Sep 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रफ्तार का जुनून एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गांव चिम्मो के पास मंगलवार सुबह स्पीड ब्रेकर से एक तेज रफ्तार कार गुजरी और संतुलन बिगड़ जाने से पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार चोरी की होने की आशंका जताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से चिम्मो गांव से कुलां की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह गाड़ी गांव से आगे निकली तो वहां पर बने हुए स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी कई पलटे खाते हुए पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना पु़लिस को दी, जिस पर जांच अधिकारी राजकुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भिजवाया लेकिन उसकी रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है वह भी चोरी की हो सकती है। पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेजों और मृतक चालक के बारे में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें