फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पार्क हुए बेसहारा, संस्थाओं का ठेका खत्म, भुगतान किया न बढ़ाया

Thu, 01 Jan 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन ​स्थित पार्क में फैली गंदगीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की देखरेख करने वाली संस्थाओं का ठेका समाप्त हो गया है। नगर परिषद ने ठेके की अवधि आगे नहीं बढ़ाई, जबकि संबंधित संस्थाओं का चार माह का भुगतान भी लंबित है। नतीजा शहर के करीब 18 पार्क और ग्रीन बेल्ट उपेक्षा का शिकार हो गए हैं। इनकी साफ-सफाई रुक गई है और कई स्थानों पर गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर परिषद प्रशासन के पास न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही नियमित कर्मचारी। इससे वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं हो सकी। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी शाखा में अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने तक समाधान नहीं है। इस स्थिति का सीधा असर सार्वजनिक हरित स्थलों की स्थिति पर पड़ रहा है।
उधर, संबंधित संस्थाएं दोबारा पार्कों की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में वे जिला नगर आयुक्त और कार्यकारी अधिकारी से मुलाकात भी कर चुकी हैं। नगर परिषद आमतौर पर पार्कों की देखरेख संस्थाओं को सौंपती है और इसके बदले 4 रुपये 40 पैसे प्रति वर्ग गज की दर से भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन

-
इन मुख्य पार्कों को इन संस्थाओं को दिया गया था गोद
पार्क संस्था
पपीहा पार्क - पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट
रानी लक्ष्मी बाई पार्क - रानी लक्ष्मी बाई पार्क सोसायटी, फतेहाबाद
शिवपुरी पार्क - श्मशान भूमि सुधार सभा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क - दी प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसायटी, जगजीवनपुरा
पीएनबी ग्रोवर और अशोक पूनियां घर के पास - महर्षि वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति
पार्क मोहन लाल जुनेजा के घर के पास - क्षत्रिय राजपूत महासभा
पूनम आंखों के अस्पताल के पास - क्षत्रिय राजपूत महासभा
संदूजा अस्पताल पार्क के पास - क्षत्रिय राजपूत महासभा
बस स्टैंड के पीछे पार्क - क्षत्रिय राजपूत महासभा
पार्क दिनेश गेरा घर के पास - श्रीसंत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट
अरोड़ा भोजनालय के सामने पार्क - पवन शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट
डॉ. आंबेडकर पार्क - डॉ. भीमराव आंबेडकर सभा
टैक्सी स्टैंड पार्क - मां पाथरी सेवा ट्रस्ट
शहीद उद्यम सिंह पार्क - शहीद उद्यम सिंह कल्याण संस्था
कन्हैया पार्क लघु सचिवालय - जिंदगी संस्था
-
इन्हें दी गई थी हरित पट्टी गोद
नगर परिषद ने विजय चौधरी निवास के सामने से शिवालय मार्केट तक और फाइव एकड़ के सामने तक जीव सेवा जीवन सेवा ट्रस्ट को हरित पट्टी गोद दी गई है। पूर्व गृहमंत्री निवास से लेकर खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप तक हरित पट्टी को श्रीब्रह्मचारी महाराज वेल्फेयर सोसायटी को देखरेख के लिए दी गई है। सेक्टर तीन में सद्भावना अस्पताल के सामने, बत्रा अस्पताल के पास और शहीद स्थल लघु सचिवालय के पास की हरित पट्टी को सनराइस सोशल वर्किंग एजुकेशन सोसायटी को गोद दिया गया है। सेक्टर तीन में सभी पार्कों को सेक्टर तीन रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी को गोद दिया गया था।
-

कन्हैया पार्क की जिंदगी संस्था ने बदली सूरत
लघु सचिवालय के द्वितीय खंड में बने कन्हैया पार्क के हालात को जिंदगी संस्था ने सुधारा है। पार्क की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। जिंदगी संस्था के सदस्यों ने यहां पर लगातार मेहनत करके यहां हरियाली ला दी, लेकिन अब ठेका खत्म हो गया है तो एक बार फिर से पार्क के हालात खराब हो सकते हैं।
-
पार्क का ठेका 18 नवंबर को खत्म हो गया था। इसके बाद वे अधिकारियों से मिले थे। उन्हें आश्वासन मिला है कि ठेका चार माह के लिए बढ़ाया जा रहा है लेकिन इस दौरान अधिकारियों के तबादले हो गए। अगस्त माह तक भुगतान किया गया है और उसके बाद भुगतान भी नहीं हुआ है। जब नगर परिषद में जाते हैं तो कहा जाता है कि अधिकारी नहीं है।
-हरदीप सिंह, अध्यक्ष, जिंदगी संस्था
-
पार्कों का ठेका खत्म हो चुका है, इसको लेकर डीएमसी और ईओ से भी मिले हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। वार्ड के पार्क में सफाई का खर्च फिलहाल सोसायटी अपने स्तर पर उठा रहे हैं। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

-मोहन लाल नारंग, पार्षद, नगर परिषद
-
तकनीकी शाखा के अधिकारियों के आने बाद ही इसका समाधान हो पाएगा। उम्मीद है जल्द ही इस दिशा में कार्य होगा। उच्च अधिकारियों के भी मामला संज्ञान में है।
-सुरेश चौहान, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें