फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परी और महक को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब

Mon, 30 Nov 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव भरपूर स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भरपूर की परी और रतिया की महक ने शानदार प्रदर्शन कर बेस्ट खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में एमके स्पोर्ट्स अकादमी (भरपूर) और नागर स्पोर्ट्स अकादमी (रतिया) के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में नन्हे और युवा एथलीटों ने दौड़, जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में अपनी प्रतिभा दिखाई। समारोह में रतिया शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भरपूर के सरपंच दिनेश भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

शहर थाना प्रभारी ने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन सिखाते हैं और नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। सरपंच ने एमके स्पोर्ट्स अकादमी भरपूर और नागर स्पोर्ट्स अकादमी रतिया को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। नागर स्पोर्ट्स अकादमी के कोच रघुवीर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें केवल उचित मंच देने की जरूरत है।इस अवसर पर मास्टर दर्शन, धर्मवीर, रमेश प्लंबर, सत्यवान, महावीर और मुकेश सहित अनेक खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

अंडर-10 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में महक ने प्रथम, जानवी ने द्वितीय और मानवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में परी प्रथम, माही द्वितीय और अनमोल तृतीय रहीं। अंडर-12 बालिका वर्ग की किड्स जैवलिन थ्रो स्पर्धा में माही (रतिया) ने स्वर्ण, पल्लवी ने रजत और यशवी ने कांस्य पदक जीता। इसी आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में पल्लवी प्रथम, रिंकी द्वितीय और यशवी तृतीय रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रियंका (भरपूर) ने पहला, तमन्ना (रतिया) ने दूसरा और तमन्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अरमान (रतिया) प्रथम, देव द्वितीय और रिंकू (भरपूर) तृतीय रहे। वहीं अंडर-20 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विकास (रतिया) ने पहला, लकी ने दूसरा और टोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें