फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राजकीय महाविद्यालय के लिए गांव बरसीन की पंचायत देगी साढ़े आठ एकड़ जमीन

Mon, 18 Sep 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय महाविद्यालय जो कि राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के भवन में चल रहा
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के लिए जगह ढूंढ रहा था प्रशासन, डाइट कर चुका है मना, राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहा है कॉलेज
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय के भवन के लिए अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जगह फाइनल हो जाएगी। गांव बरसीन की पंचायत कॉलेज के लिए जगह देने को तैयार हो गई है। सोमवार को गांव बरसीन की पंचायत ने साढ़े 8 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पास करके अधिकारियों को भेज दिया है। उच्चतर शिक्षा विभाग अगर जमीन को फाइनल कर देता है तो ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगले साल तक निर्माण भी शुरू हो सकता है।
बरसीन की पंचायत कॉलेज के लिए जो जगह देने को तैयार हुई है वह हिसार-सिरसा रोड हाईवे पर है। इसके अलावा भूना-चंडीगढ़ मार्ग भी साथ ही है। प्रशासन कॉलेज के लिए जगह ढूंढ रहा था।
विज्ञापन

-
भोडिय़ा खेड़ा में चल रहा राजकीय महिला महाविद्यालय
राजकीय महाविद्यालय के लिए शुरुआत में डाइट मताना में जगह पर फैसला हुआ था लेकिन शिक्षा विभाग ने मना कर दिया। इसके चलते ये फाइल बंद हो गई। फिलहाल राजकीय महाविद्यालय जगह न होने के चलते राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिय़ा खेड़ा में चल रहा है।

इस साल शुरू हुआ है कॉलेज

राजकीय महाविद्यालय की मांग जिला मुख्यालय में लंबे समय से चल रही थी। इसी साल जिला मुख्यालय में राजकीय महाविद्यालय शुरू हुआ है। महाविद्यालय को बीए और बीकॉम संकाय मिले है।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय के लिए 8 से 10 एकड़ जमीन पंचायत से मांगी गई थी। साढ़े 8 एकड़ जमीन पंचायत द्वारा देने का फैसला लिया गया है। प्रस्ताव पास करके अधिकारियों को भेज दिया गया है।
- विकास कुमार, सरपंच, ग्राम पंचायत बरसीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें