फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव समैन व नांगली में डीजे बजाने और मृत्यु भोज पर पंचायत ने लगाई पाबंदी

Sun, 22 Oct 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव समैन के सामुदायिक केंद्र में पंचायत करते गांव समैन व नांगली के ग्रामीण। 
विज्ञापन
समैन(फतेहाबाद)। गांव समैन व नांगली के ग्रामीणों ने गांव समैन के सामुदायिक केंद्र में पंचायत कर कई ऐतिहासिक फैसले लेते हुए दोनों गांवों में मृत्यु-भोज व डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा पंचायत में कई और भी फैसले लिए गए। पंचायत में दोनों गांवों से काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह व गांव नांगली के सरपंच प्रतिनिधि बलजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पंचायत में लिए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह ने बताया कि दोनों गांवों के ग्रामीणों ने सुख-शांति का वातावरण बनाने का प्रयास किया है। दोनों गांवों का मूल रूप गांव समैन ही है। गांव समैन व नांगली में मृत्यु-भोज व डीजे बजाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई। इसके अलावा ट्रैक्टर पर गाने बजाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। दोनों गांवों में नशा व चोरी करने वाले व्यक्ति की कोई भी व्यक्ति जमानत नहीं करवाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशा व चोरी करने वाले व्यक्ति की जमानत करवाता है तो उसको 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दोनों गांवों में यदि कोई व्यक्ति चोरी-छिपे शराब बेचने वाले व्यक्ति को सबूतों के साथ पकड़वाता है तो उसे 2100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।
सरपंच ने बताया कि गांव समैन व नांगली में सरकारी स्कूलों व अस्पतालों की देखभाल के लिए एक कमेटी का गठन होगा। यह कमेटी स्कूलों व अस्पतालों में कर्मचारियों की देखभाल करेगी। यदि कोई कर्मचारी समय पर नहीं आता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा। पंचायत में पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि कृष्ण नांगली, रामफल गिल, राजेश गिल, बबलू गिल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें