न शहर के नागरिक अस्पताल में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते ऑक्सीजन की कमी का अंदेशा हो रहा है। इसके चलते अस्पताल प्रबंधन द्वारा सिलिंडर रिफिल करवाने के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, सोमवार को अचानक ऑक्सीजन सिलिंडर में लीकेज होने के चलते कुछ सिलिंडर खाली हो गए। इससे अस्पताल में भरे हुए सिलिंडरों की संख्या घटकर 4 रह गई है। जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस फैलने के चलते 20 ऑक्सीजन युक्त बेड बनाए गए हैं जहा 10 मरीजों को रखा गया है। मरीजों को रोजाना ऑक्सीजन देने के चलते लगातार ऑक्सीजन की खपत हो रही है। सोमवार को अचानक ऑक्सीजन सिलिंडर में लीकेज होने के चलते गैस लीक होनी शुरू हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल टेक्नीशियन को बुलाकर लीकेज को ठीक करवाया। अब अस्पताल प्रशासन के पास भरे हुए ऑक्सीजन सिलिंडर 4 रह गए हैं जबकि रिफिल करवाने के लिए 50 सिलिंडर हिसार भेजे गए हैं।
सोमवार को अचानक ऑक्सीजन सिलिंडर में लीकेज होने के चलते भरे हुए सिलिंडरों की संख्या घटकर 4 रह गई है। इनसे मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 10 मरीज भर्ती हैं जिन्हें नियमित ऑक्सीजन दे रहे हैं। -डॉ. हरविंद्र सागु, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।