फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कमाई बढ़ाने के लिए ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रहे

Tue, 18 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ई-रिक्शा में सामान लदकर लेकर जाजा चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अधिक कमाई के चक्कर में ई-रिक्शा चालक निर्धारित क्षमता की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। चार यात्रियों की क्षमता वाले ई-रिक्शा में पांच से सात सवारियां बैठाई जा रही हैं। कई चालक अधिक यात्रियों के लिए वाहनों में अतिरिक्त सीटें भी लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर क्षमता से अधिक सवारियों से भरे ई-रिक्शा आसानी से देखे जा सकते हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।
कंपनियां ई-रिक्शा में यात्रियों के बैठने के लिए निर्धारित स्थान और क्षमता तय करती हैं। इसके बावजूद अधिक सवारियां बैठाने के लिए कुछ चालक सीटों में बदलाव कर रहे हैं। सीटों के बीच की जगह कम की जा रही है। पीछे अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

कई ई-रिक्शा में अतिरिक्त सीटें इस तरह लगाई गई हैं कि निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक यात्री बैठ सकें। क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठने से वाहन का संतुलन प्रभावित हो सकता है। अचानक ब्रेक लगाने या तेज मोड़ पर हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
-
सवारियों के साथ लद रहे सामान
ई-रिक्शा आमतौर पर सवारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए बनाए गए हैं लेकिन चालक इन्हें सामान लदने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। कभी पानी की टंकी तो कभी घर का सामान लेकर चालक चलते हैं। कभी इन वाहनों में सरिया तो कभी बांस लदे दिखते हैं। जिस कारण कई बार हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन

-
मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। अगर शहर में ऐसे ई-रिक्शा घूम रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें