फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का एसडीओ ने लिया जायजा

Fri, 10 Jun 2016 12:40 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 जाखल कुलां रोड पर बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुल निर्माण का काम सितंबर माह के अंत तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडलाधिकारी राहुल चहल ने गुरुवार को ओवर ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य के साइट इंचार्ज जतिंदर सिंह को निर्माण कार्य बारे विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए।

एसडीओ चहल ने बताया कि ओवर निर्माण का कार्य दो विभागों की ओर चलाया जा रहा है। इसमें एक तरफ रेलवे की ओर से रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से का निर्माण किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार की ओर से पुल के दोनों ओर के हिस्सों को बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने माना कि हालांकि पिछले कुछ महीनों पहले पुल निर्माण का कार्य बंद रहने के कारण राज्य सरकार के अधीन किया जाने वाला कार्य काफी लंबित पड़ा था, लेकिन अब पिछले चार महीनों से पूरी रफ्तार के साथ चल रहे काम से पुल निर्माण 60 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुल निर्माण को लेकर दो शिफ्टों में काम हो रहा है। जिसमें दिन रात इस पर काम चल रहा है। एसडीओ चहल ने बताया कि पुल के दोनों ओर वॉल बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब इन पर बीम डालकर ऊपर लेंटर डालने का काम बकाया है। इसके साथ ही आगामी सितंबर माह के अंत तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जहां इस्तेमाल की जा रही सामग्री की भी जांच की। इसके अलावा काम करने वाले मजदूरों को भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार एक मजदूर को काम करते समय करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें