फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणामों में जिले के सरकारी स्कूलों की तस्वीर मिली-जुली रही। एक ओर जहां दोनों कक्षाओं में 20-20 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर मिसाल पेश की। वहीं 10 स्कूल ऐसे रहे जहां आधे से ज्यादा विद्यार्थी असफल रहे। कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट शिक्षा विभाग ने निदेशालय को भेज दी है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
जिले का कक्षा दसवीं का परिणाम 90.11 प्रतिशत और बारहवीं का परिणाम 90.62 प्रतिशत रहा। हालांकि कुछ स्कूलों का प्रदर्शन बेहद चिंताजनक रहा। कक्षा दसवीं में तीन और बारहवीं में एक स्कूल 40 प्रतिशत परिणाम तक भी नहीं पहुंच सका। शहर के कन्या हाई स्कूल का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उत्कृष्ट परिणाम देने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों से जवाब तलब किया जा सकता है।
100% परिणाम देने वाले ''होनहार'' स्कूल
कक्षा दसवीं (20 स्कूल) : एमपी रोही, ढाणी ठोबा, किरढान, नाढोडी, भोडा होशनाक, धांगड़, जांडलीखुर्द, कुम्हारिया, नहला, नन्हेड़ी, बुआन, पिरथला, सनियाना, शक्करपुरा, भट्टूखुर्द, बीघड़, भट्टूमंडी, डूल्ट, बनगांव और कंहड़ी।
कक्षा 12वीं (20 स्कूल) : भूथनकलां, गोरखपुर, एमपीरोही, नहला, समैन, बोदीवाली, नाढोडी, बरसीन, भेाडिया खेड़ा, दहमान, ढाबी कलां, काजलहेड़ी, नंहेड़ी, बुआन, सिधानी, जांडवाला सोत्तर, डूल्ट, बनगांव, आरोही कन्हडी और जांडली कलां।
कक्षा 10वीं के सबसे कमजोर स्कूल
गांव / स्कूल
पास प्रतिशत
भड़ोलावाली
30.00%
बस्ती भीमा, फतेहाबाद
33.33%
दौलतपुर
34.78%
अयालकी
44.26%
टोहाना शहीद हरिराम सैनी स्कूल
55.93%
मोहम्मदपुर रोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
60.47%
टोहाना मंडी
61.32%
झलनिया
61.82%
अहलीसदर
65.52%
अहरवां
68.50%
कक्षा 12वीं के सबसे कमजोर स्कूल
स्कूल
पास प्रतिशत
टोहाना मंडी
31.11%
मोहम्मदपुर रोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
42.86%
अहरवां
50.00%
कन्हेड़ी
50.91%
भट्टूमंडी
53.85%
टोहाना शहीद हरिराम सैनी स्कूल
56.19%
भट्टूकलां
56.52%
भिरड़ाना
57.14%
नथूवाल
58.70%
महमड़ा 63.64%
पिछले सालों के मुकाबले परिणाम में सुधार हुआ है। परीक्षाओं से पहले समीक्षा की जाती है जिसका परिणाम सामने है। परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे स्कूलों का भी सहयोग लिया जाएगा। - रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
-
सरकारी स्कूलों का परिणाम बहुत अच्छा रहा है। 20-20 स्कूल तो ऐसे है जिन्होंने 100 फीसदी परिणाम रहा है। जिन स्कूलों का परिणाम खराब रहा है, वहां सुधार के प्रयास रहेंगे। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी