फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओटीपी आया नहीं और क्रेडिट कार्ड से कट गए 30 हजार रुपये

Sun, 01 Sep 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीघड़ की एक युवती के क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये निकल गए। युवती का कहना है कि उसके पास ओटीपी भी नहीं आया और न ही कोई फोन पर जानकारी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बीघड़ निवासी नीरू ने बताया कि उसने एसबीआई बैक का क्रेडिट कार्ड है। 28 अगस्त को सुबह उसके पास मैसेज आया कि खाते से 30,750 रुपये कट गए हैं। जब जांच की तो पता चला कि किसी ने धोखे से रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस को जो शिकायत दी है उसमें बताया है कि उसके पास किसी का न तो फोन आया और न ही ओटीपी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें