फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध जारी नर्सिंग ऑफिसर ने दो घंटे दिया धरना

Tue, 06 Oct 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में धरना देते हुए नर्सिग ऑफिसर स्त्रोत संघ
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑनलाइन तबादला नीति के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग ऑफिसरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पांच साल या इससे अधिक समय से एक ही अस्पताल में तैनात 40 से अधिक नर्सिंग ऑफिसरों के संभावित तबादलों के विरोध में मंगलवार को नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने दो घंटे सांकेतिक धरना शुरू किया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान जच्चा-बच्चा वार्ड और आपातकाल वार्ड में काम जारी रहा। एसोसिएशन के आह्वान पर यह विरोध बुधवार को भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। नर्सिंग ऑफिसरों का कहना है कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने से पहले उनकी व्यावहारिक दिक्कतों और मांगों पर विचार किया जाना चाहिए।
इस संबंध में नर्सिंग एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर आशा वर्मा, आशा आहुजा, संदीप चाहर विनोद रानी, सुमित्रा, संदीप कुमार, पूनम रानी ने कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के तबादले से कई तरह की परेशानियां सामने आएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले कर्मचारियों की मांगों पर उचित निर्णय लेने की मांग की। इससे पहले नर्सिंग ऑफिसरों ने नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें