कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपल लेने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम का लगातार विरोध हो रहा है। कई क्षेत्रों में लोग सैंपल देने के लिए तैयार नहीं है। शनिवार को ऐसा ही मामला सामने आया है। गांव चंदकोठी में पुलिस के साथ सैंपल लेने गई टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और कोई भी सैंपल देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके चलते टीम को वापस लौटना पड़ा। यहां तक कि गांव के सरपंच की तरफ से भी कोई सहयोग नहीं किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भी सहयोग न करने के आरोप लगाए। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में पहले अधिकारियों को बता दिया गया था लेकिन इसके बावजूद सहयोग नहीं किया गया। मौके पर दो ही पुलिसकर्मी थे लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे बेबस दिखे। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डंडे आदि लेकर आए गए।
नकटा में जलाया चुका है सामान : स्वास्थ्य विभाग की टीम का गांव नकटा, धारनियां, धारसूल में भी विरोध हो चुका है। गांव नकटा में ग्रामीणों ने सामान को ही आग लगा दी थी। इसके अलावा फतेहाबाद के भाटिया कॉलोनी, नहर कॉलोनी और सतीश कॉलोनी में भी विरोध हो चुका है।
टीम सैंपल लेने गांव चंदकोठी गई थी। लेकिन यहां पर ग्रामीणों ने सैंपल देने से मना कर दिया। इस संबंध में सरपंच और प्रशासनिक अधिकारियों को पहले बता दिया गया था लेकिन फिर भी ग्रामीण नहीं पहुंचे। - डॉ.भरत सहारण, इंचार्ज नागरिक अस्पताल, रतिया।