फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष ने बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया : रेनू

Thu, 23 Apr 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डबवाली जिला (भाजपा संगठन) की अध्यक्षा रेनू शर्मा वीरवार को जिला कार्यालय उदय कमल पहुंचीं। यहां उनका महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन बजाज और जिला उपाध्यक्ष सविता टुटेजा ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेनू शर्मा ने नारी शक्ति अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के बारे में विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है और अपनी वास्तविक सोच को उजागर किया है। रेनू शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है लेकिन इसका विरोध करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि यह बिल देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का सशक्त माध्यम है। इस मौके पर उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने भी महिला सशक्तीकरण के बारे में अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुमन खीचड़, पूनम सिंगला, नीलम मेहता, भारती सचदेवा, दीक्षा शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें