फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पाइप लाइन डाले जाने का जताया विरोध

Mon, 16 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के लघु सचिवालय के सामने पार्क में इकट्ठा ग्रामीण।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव जांडली खुर्द से चंद्रावल में अपने खेत में पाइप लाइन डालने पर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते सोमवार को गांव जांडली खुर्द से काफी संख्या में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और प्रशासन से किसानों को पाइप लाइन डालने से रोकने की मांग की।
विज्ञापन

गांव जांडली खुर्द से आए ग्रामीण नरेंद्र कुमार, रामनिवास, राजेंद्र सिंह, रामकुमार, धर्मपाल, बलबीर, कुलदीप आदि ने बताया कि उनके गांव को प्रदेश सरकार ने जल स्तर के मामले में रेड जोन घोषित किया हुआ है।
गांव चंद्रावल के किसान महेंद्र सिंह व चरण सिंह गांव जांडली खुर्द से गांव चंद्रावल में पाइप लाइन के जरिए पानी लेकर जाना चाहते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार वे उन दोनों को समझा रहे हैं कि वे अपने गांव चंद्रावल में ट्यूबवेल लगाएं लेकिन ये दोनों मान नहीं रहे हैं। इस कारण से दोनों गांवों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले उनके गांव में जलस्तर लगभग 50 फीट था, जो अब 225 फीट पर चला गया है। ग्रामीणों से मुलाकात कर एडीसी अनुराग ढालिया ने आवश्यक कार्रवाई कर अमल में लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



दोनों गांवों का भाईचारा कम हो रहा
ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले की शिकायत 26 दिसंबर 2023 व 23 अप्रैल 2024 को तत्कालीन डीसी को लिखित में दी थी। गांव जांडली खुर्द में 13 जून को ग्राम सभा करके पूरे गांव ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इस विवादित पाइप लाइन बिछाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें