फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घरेलू कलह में निजी अस्पताल की संचालिका ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
सुनीता लुथरा। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। निजी अस्पताल की संचालिका एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. की पत्नी सुनीता लूथरा (62) ने शुक्रवार रात को पारिवारिक कलह में पंखें से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने सुनीता के पति डॉ. देवेंद्र लूथरा व पुत्रवधू नैंसी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। अस्पताल संचालिका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति व पुत्रवधू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. लूथरा का परिवार मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल के ऊपर ही बने आवास में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई हुडा सेक्टर तीन निवासी विकास कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन सुनीता की शादी डॉ. देवेंद्र लूथरा के साथ करीब 37-38 साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा डॉ. प्रतीक है। आरोप है कि उसके जीजा बहन को तंग करता था।

विकास ने आरोप लगाया कि 2015-2016 में आरोपी देवेंद्र लूथरा ने अस्पताल में काम करने वाले कंपाउंडर से उसकी बहन सुनीता की गर्दन पर चाकू से वार करवाया। पारिवारिक दबाव में इस मुकदमे में समझौता हो गया था। मार्च 2018 में भांजे प्रतीक की शादी नैंसी के साथ सिरसा में हुई थी। दिसंबर 2022 में ही नैंसी ने झूठे केस में फंसाने की नीयत से अपनी हाथ की नस काटने की कोशिश की। इस विवाद का बाद में पटाक्षेप हो गया था।
विज्ञापन

साले ने जीजा पर लगाए अवैध संबंधों के भी आरोप

विकास ने आरोप लगाया कि देवेंद्र लूथरा और उसकी पुत्रवधू नैंसी मिलकर उसकी बहन सुनीता को जान से मारने की पहले भी साजिश रची थी। वहीं, प्रतीक को झूठे केस में फंसवा कर जेल भेज कर देवेंद्र लूथरा अपनी सारी प्रॉपर्टी नैंसी के नाम करवाना चाहता था। विकास का आरोप है कि उसकी बहन ने उसे बताया था कि देवेंद्र लूथरा के अस्पताल में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ अवैध संबंध हैं। आरोप है कि 14-15 जून की रात को देवेंद्र लूथरा व नैंसी द्वारा सुनीता को प्रताड़ित करने के कारण उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। वहीं, सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया। इसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. जोगेंद्र ने तथ्य जुटाए और मामले की छानबीन की।

कोट

इस मामले में मृतका सुनीता के भाई विकास की शिकायत पर आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत डॉ. देवेंद्र लूथरा व उनकी पुत्रवधू नैंसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन




-रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें