नागरिक अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची कटवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी ज्यादा होने के कारण अव्यवस्था रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की धक्का-मुक्की रही। यहां तक स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर भी अव्यवस्था देखने को मिली, यहां बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई और महिलाओं को एक से डेढ़ घंटे तक खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ा।
पिछले सप्ताह स्वतंत्रता दिवस और फिर जन्माष्टमी पर्व की छुट्टियों के चलते ओपीडी बंद रही थी। सोमवार को ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों की भीड़ लग गई। नेत्र रोग, चर्म रोग, मनोचिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष के अलावा ईएनटी, डेंटल सर्जन ओपीडी में भीड़ रही। आमतौर पर अस्पताल में 500 से 550 ओपीडी रहती है लेकिन सोमवार को 750 से 800 तक ओपीडी पहुंच गई।
आर्थो और गायनोलॉजिस्ट ने नहीं किया ज्वाइन
नागरिक अस्पताल को करीब 18 डॉक्टर मिले है। इसमें से 12 डॉक्टर ज्वाइन कर चुके है। हालांकि अभी तक आर्थो और गायनोलॉजिस्ट ने ज्वाइन नहीं किया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष में ओपीडी ज्यादा होने के चलते डॉ. सुनीता सोखी की ड्यूटी लगाई गई है।
कोट
ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर दो कर्मचारी तैनात है, एक छुट्टी पर होने के कारण दिक्कत हुई है। अस्पताल में व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार होने के कारण दिक्कत आई है।
-डॉ. राजेश चौधरी, एसएमओ