फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के पीछे काटी गई ओपीडी पर्ची, पार्किंग शेड के नीचे लगा गर्भवती चेकअप शिविर

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के पीछे ओपीडी पर्ची कटवाते हुए मरीजसं
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को ओपीडी पर्ची काटने की जगह में बदलाव किया गया। पर्ची अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष के पीछे शेड के नीचे काटी गई। शुक्रवार को दूसरी मंजिल पर मरम्मत कार्य के दौरान मलबा शेड के नीचे गिर गया था और उस ओपीडी पर्ची काटने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

हादसे की आशंका के चलते शनिवार को ओपीडी पर्ची की जगह में बदलाव किया गया। इसके अलावा शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। अस्पताल के अंदर मरम्मत कार्य के चलते पार्किंग शेड के नीचे गर्भवती को बिठाकर रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान गर्मी में गर्भवती को काफी परेशान होना पड़ा।
-
चार करोड़ की लागत से हो रहे हैं काम
नागरिक अस्पताल में लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब चार करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का कार्य चल रहे हैं। विभाग की तरफ से अस्पताल में दीवारों के प्लास्टर को तोड़कर टाइलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा फर्श पर भी नए सिरे से टाइलें बिछाई जा रही हैं। अस्पताल के मुख्य गेट को भी नया रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें