फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष की चाबी हुई गुम, हेल्प डेस्क पर काटी पर्चियां

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने से हेल्प डेस्क पर पर्ची कटवाते हुए मरीज। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल का ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष कर्मचारियों की लापरवाही के कारण शनिवार को बंद रहा और मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष बंद होने से हेल्प डेस्क पर ही पर्चियां काटी र्गइं। इतना ही नहीं यहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी होने के कारण पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को 20 से 25 मिनट तक लाइन में लगे रहना पड़ा।
विज्ञापन

ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में दो कर्मचारियों की ड्यूटी है। बताया जा रहा है कि यहां तैनात एक कर्मचारी जिसके पास चाबी थी वह छुट्टी पर थीं और दूसरी आई तो उसके पास चाबी नहीं थी।
450 से 500 मरीजों की होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल में आमतौर पर मरीजों की ओपीडी 450 से 500 तक होती है। हालांकि शनिवार को बारिश के चलते ओपीडी कम रही, लेकिन एक कर्मचारी होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में फिलहाल ईएनटी, दंत रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि की ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें