फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में दो दिन के बाद खुली ओपीडी, दवाई लेने के लिए हुई मारामारी

Tue, 16 Apr 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को दो दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी शुरू हो गई। ओपीडी में अन्य दिनों की तुलना में सोमवार को मरीजों की संख्या ज्यादा रही। आम तौर पर ओपीडी में 650 से 700 मरीज आते हैं लेकिन सोमवार को आंकड़ा 800 पार हो गया। मरीजों की संख्या ज्यादा होने और डिस्पेंसरी में कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों की मारामारी की स्थिति रही।
विज्ञापन

मरीजों को दवाई लेने के लिए एक से डेढ़ घंटा तक का इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों की माने तो मौसम में बदलाव के चलते वायरल मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। इसके अलावा त्वचा विशेषज्ञ की ओपीडी में भी इजाफा हुआ है।

आज से सुबह आठ बजे शुरू होगी ओपीडी
नागरिक अस्पताल में मंगलवार से ओपीडी का समय भी बदल जाएगा। पहले अस्पताल में ओपीडी जहां 9 बजे शुरू हो रही थी वहीं मंगलवार को आठ से बजे शुरू होगी। ओपीडी 2 बजे तक चलेगी जबकि पहले 3 बजे तक चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें