फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानवीर ही समाज को देते हैं नई दिशा : संगीता बिश्नोई

Wed, 24 Dec 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हिजरावां कलां में जर्सी वितरण कार्यक्रम में उप​स्थित अति
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय हिजरावां कलां के प्रांगण में क्रिसमस की पूर्व प्रात: व स्वर्गीय रेशमा रानी की 15वीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा भव्य जर्सी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में संगीता बिश्नोई जिला शिक्षा अधिकारी ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दानवीर ही समाज को नई दिशा देते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा समाजसेवी सेठ हजारी लाल नरूला, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के राज्य चेयरमैन देवेंद्र सिंह दहिया एवं सरपंच परमजीत कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. बलविंद्र खुराना ने की। समारोह में अतिथियों का स्वागत विद्यालय मुखिया विनोद भाटी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना पश्चात सभी बालिकाओं को जर्सी वितरण किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने सेठ हजारी लाल नरूला की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि गरीब छात्राओं के प्रति स्नेह प्रेरणादायक है। शिक्षण संस्थान के प्रति सकारात्मक सोच, लगाव व सहयोग के कारण ही आज हिजरावांकलां स्कूल अग्रणी स्कूलों में शामिल है। इस मौके पर स्कूल के मिड डे मील वर्करों को भी कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विनोद भाटी सरदार शेर सिह, विपिन, विवेक, सुदर्शन, सुनील शर्मा, अशोक कुमार, ज्योती,गीता रानी, डिम्पल रानी,जयप्रकाश, प्रियंका, संदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें