फतेहाबाद। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 2 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
हिसार सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के लिए प्रति आवेदन 250 रुपये शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीरों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण में भर्ती रैली होगी।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद, सिरसा, जींद, हिसार और हांसी जिलों के वे युवा, जिनकी जन्मतिथि 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच है तथा जिन्होंने कक्षा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण कर ली है, आवेदन करने के पात्र हैं। जो उम्मीदवार वर्तमान में कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट को देखें। संवाद