फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 23 Apr 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। उपमंडल के गांव जमालपुर शेखां के पास कार की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिसार रेफर किया गया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के परिजनों ने कहा कि दोपहर तक कई घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने वाहन चालक को ढूंढने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन


मृतक के जीजा पंजाब के मूनक निवासी मोहित सैनी ने बताया कि जमालपुर शेखां निवासी 22 वर्षीय उसका साला अमन अपने दोस्त अमन के साथ रोजाना रात को घूमने के लिए जाता था। रविवार रात भी वे घूमकर वापस गांव की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार के चालक ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद उसके साले अमन ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अमन अभी गंभीर हालत में भर्ती है।

थाना सदर प्रभारी देवीलाल ने बताया कि मामले में तफ्तीश जारी है, उनकी टीम गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। वाहन चालक का पता लगा कर आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें