फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: औषधालय में सिर्फ तीन ही फार्मेसी ऑफिसर, नर्सिंग छात्र बांट रहे दवाएं

Wed, 25 Dec 2024 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों में इन दिनों मरीज दवाई न मिलने से नहीं बल्कि देरी से मिलने और घंटों लाइन में इंतजार करने को लेकर परेशान है। स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मेसी ऑफिसर ही नहीं होने से हालात ये है कि ट्रेनिंग पर आए प्रशिक्षुओं से व्यवस्था चलाई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में फार्मेसी ऑफिसर के 60 पद हैं जबकि 23 ही कार्यरत हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 750 से 1000 मरीजों तक की ओपीडी होती है। यहां डिस्पेंसरी में मरीजों को दवा देने के लिए मात्र तीन ही फार्मेसी ऑफिसर हैं। इन पर ओपीडी पर्ची की ऑनलाइन एंट्री की भी जिम्मेदारी है।

यहां पर दवा लेने के लिए मरीज को 40 मिनट से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद तो धक्का-मुक्की तक के हालात हो रहे हैं। यही नहीं, जिले की तीन सीएचसी पर तो स्थिति और भी खराब है। इनमें एक भी फार्मेसी ऑफिसर नहीं है। यहां भी ट्रेनिंग पर आने वाले प्रशिक्षुओं से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीनियर सिटीजन और गर्भवती के लिए औपचारिकता के लिए रिजर्व खिड़की : नागरिक अस्पताल में सीनियर सिटीजन और गर्भवती को प्राथमिकता के तौर पर पहले दवाई देने के लिए रिजर्व खिड़की रखी गई है। लेकिन फार्मेसी ऑफिसरों की कमी के चलते ये भी सिर्फ औपचारिकता बन गई है। प्राथमिकता के तौर पर इन्हें दवाई नहीं दी जा रही है।
पीएचसी में भी नहीं है फार्मेसी ऑफिसर
जिले में 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है और पांच अर्बन पीएचसी है। लेकिन यहां भी दवाई देने के लिए फार्मेसी ऑफिसर की कमी है। हालात ये है कि इन केंद्रों में एएनएम या फिर स्टाफ नर्स मरीजों को दवाई दे रही है। 10 पीएचसी पर फार्मेसी ऑफिसर नहीं है।
- फार्मेसी ऑफिसर के काफी पद खाली हैं। इसके चलते परेशानी भी हो रही है। हर माह मुख्यालय को डिमांड भेजी जा रही है। उम्मीद है जल्द समाधान होगा।

- डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
अस्पतालों में सबसे ज्यादा काम फार्मेसी ऑफिसर का होता है लेकिन बावजूद इसके 60 में से 37 पद खाली हैं। जो कार्यरत हैं उन्हें अतिरिक्त काम भी दे रखे हैं। मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। फार्मेसी ऑफिसर के पद भरने को लेकर बार-बार मांग
विज्ञापन


की गई है लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

- कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी अधिकारी एवं जिला प्रधान, फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन, फतेहाबाद।
अस्पताल और सीएचसी में व्यवस्था
स्वास्थ्य केंद्र
पद
कार्यरत
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
9
4

सीएचसी भट्टूकलां
2
0

सीएचसी भूथनकलां 2
1

सीएचसी जाखल
2
0

सीएचसी भूना
2
0

उप नागरिक अस्पताल रतिया
3
1

उप नागरिक अस्पताल टोहाना
8
4

(फतेहाबाद में एक की ड्यूटी कोर्ट डिस्पेंसरी में)

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

कृष्ण बिश्नोई, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें