फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 किलो चूरापोस्त सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गांव अयाल्की के पास 51 किलोग्राम चूरापोस्त सहित एक आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गांव अहरवां निवासी जुबेर खान उर्फ अजमेर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ब्यूरो की टीम फतेहाबाद से रतिया की ओर जा रही थी। टीम जब अनाज मंडी अयाल्की के पास पहुंची तो वहां एक युवक प्लास्टिक के दो कट्टे लेकर मोटरसाइकिल लिए खड़ा दिखाई दिया। उक्त युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और दोनों प्लास्टिक कट्टों को साइड में छुपाने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो कट्टों में से 51 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें