रतिया में सीसीटीवी में नजर आता बाइक चोर।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। बीडीपीओ कार्यालय के सामने बुधवार को नया बाइक चोरी हो गया। बाइक चोरी की घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। गांव नागपुर निवासी सोनी ने बताया कि बीडीपीओ कार्यालय के सामने उसकी फोटो स्टूडियो की दुकान है। उसने अपना बाइक लॉक कर गली में खड़ा किया था। कुछ देर बाद आया तो बाइक गायब था। बाइक की तलाश की ,लेकिन नहीं मिला। पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो एक युवक बाइक चोरी कर ले जाता नजर आया। सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने कहा कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।