फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कोरोना संक्रमण से मौत के मामले भी बढ़ रहे है। अब जिले में 15 वीं मौत हो गई है। टोहाना निवासी बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार देर रात को दम तोड़ दिया। महिला हिसार के निजी अस्पताल में उपचारधीन थी। यहां पर 28 अगस्त को कोरोना का सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया। अब तक कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा टोहाना में मौत हुई है। वही जिले में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीज 1084 हो गए है। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। नागरिक अस्पताल की महिला कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फतेहाबाद के निजी अस्पताल कर्मी की बेटी कोरोना संक्रमित मिली है। महिला निजी अस्पताल में काम करती है। दो दिन पहले खुद संक्रमित मिली थी। टोहाना की प्रभाकर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग, न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, 35 वर्षीय महिला व उसका 8 वर्षीय बेटा, 25 वर्षीय युवक, 6 और 4 वर्षीय दो बच्चे संक्रमित मिले है। टोहाना के रामनगर में बाप-बेटा संक्रमित मिले है। टोहाना के शक्तिनगर में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। रतिया के वार्ड नंबर सात निवासी 61 बुजुर्ग वर्षीय महिला और 40 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। भट्टू मंडी में 35, 32 और 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिले है। गांव बनमदोरी में 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। भट्टू के माचरा मंडी निवासी 50 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले है। 16 साल की किशोरी संक्रमित मिली है। फतेहाबाद रोड निवासी बुजुर्ग महिला संक्रमित मिली है।